भजन संहिता १९:३
न तो कोई बोली है और न कोई भाषा; जहाँ उनका शब्द सुनाई नहीं देता है।भजन संहिता १९:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 19:3
- There is no speech nor language where their voice is not heard.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૯:૩
- ત્યાં વચન નથી અને શબ્દો પણ નથી; તેઓની વાણી સંભાળતી નથી.
संदर्भ में
१आकाश परमेश्वर की महिमा वर्णन करता है; और आकाशमण्डल उसकी हस्तकला को प्रगट करता है।
२दिन से दिन बातें करता है, और रात को रात ज्ञान सिखाती है।
३न तो कोई बोली है और न कोई भाषा; जहाँ उनका शब्द सुनाई नहीं देता है।
४फिर भी उनका स्वर सारी पृथ्वी पर गूँज गया है, और उनका वचन जगत की छोर तक पहुँच गया है। उनमें उसने सूर्य के लिये एक मण्डप खड़ा किया है,
५जो दुल्हे के समान अपने कक्ष से निकलता है। वह शूरवीर के समान अपनी दौड़ दौड़ने में हर्षित होता है ।
