भजन संहिता २१:५
तेरे उद्धार के कारण उसकी महिमा अधिक है; तू उसको वैभव और ऐश्वर्य से आभूषित कर देता है।भजन संहिता २१:५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 21:5
- His glory is great in your salvation. You lay honor and majesty on him.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૨૧:૫
- તમારા મહિમાથી તેને વિજય મળે છે; તમે તેને માન તથા મહિમા બક્ષો છો.
संदर्भ में
३क्योंकि तू उत्तम आशीषें देता हुआ उससे मिलता है और तू उसके सिर पर कुन्दन का मुकुट पहनाता है।
४उसने तुझ से जीवन माँगा, और तूने जीवनदान दिया; तूने उसको युगानुयुग का जीवन दिया है।
५तेरे उद्धार के कारण उसकी महिमा अधिक है; तू उसको वैभव और ऐश्वर्य से आभूषित कर देता है।
६क्योंकि तूने उसको सर्वदा के लिये आशीषित किया है ; तू अपने सम्मुख उसको हर्ष और आनन्द से भर देता है।
७क्योंकि राजा का भरोसा यहोवा के ऊपर है; और परमप्रधान की करुणा से वह कभी नहीं टलने का ।
