भजन संहिता २६:३
क्योंकि तेरी करुणा तो मेरी आँखों के सामने है, और मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलता रहा हूँ।भजन संहिता २६:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 26:3
- For your loving kindness is before my eyes. I have walked in your truth.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૨૬:૩
- કારણ કે તમારી કૃપા હું નજરે નિહાળું છું અને હું તમારા સત્ય માર્ગે ચાલતો આવ્યો છું.
संदर्भ में
१हे यहोवा, मेरा न्याय कर, क्योंकि मैं खराई से चलता रहा हूँ, और मेरा भरोसा यहोवा पर अटल बना है।
२हे यहोवा, मुझ को जाँच और परख ; मेरे मन और हृदय को परख।
३क्योंकि तेरी करुणा तो मेरी आँखों के सामने है, और मैं तेरे सत्य मार्ग पर चलता रहा हूँ।
४मैं निकम्मी चाल चलनेवालों के संग नहीं बैठा, और न मैं कपटियों के साथ कहीं जाऊँगा;
५मैं कुकर्मियों की संगति से घृणा रखता हूँ, और दुष्टों के संग न बैठूँगा।
