भजन संहिता ४:२
हे मनुष्यों, कब तक मेरी महिमा का अनादर होता रहेगा? तुम कब तक व्यर्थ बातों से प्रीति रखोगे और झूठी युक्ति की खोज में रहोगे? (सेला)भजन संहिता ४:२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 4:2
- You sons of men, how long shall my glory be turned into dishonor? Will you love vanity and seek after falsehood? Selah.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૪:૨
- હે મનુષ્યો, તમે ક્યાં સુધી મારા ગૌરવનું અપમાન કરશો? તમે ક્યાં સુધી વ્યર્થતા ઇચ્છશો અને જૂઠાણું ચલાવશો? સેલાહ
संदर्भ में
१हे मेरे धर्ममय परमेश्वर, जब मैं पुकारूँ तब तू मुझे उत्तर दे; जब मैं संकट में पड़ा तब तूने मुझे सहारा दिया। मुझ पर अनुग्रह कर और मेरी प्रार्थना सुन ले।
२हे मनुष्यों, कब तक मेरी महिमा का अनादर होता रहेगा? तुम कब तक व्यर्थ बातों से प्रीति रखोगे और झूठी युक्ति की खोज में रहोगे? (सेला)
३यह जान रखो कि यहोवा ने भक्त को अपने लिये अलग कर रखा है ; जब मैं यहोवा को पुकारूँगा तब वह सुन लेगा।
४काँपते रहो और पाप मत करो; अपने-अपने बिछौने पर मन ही मन में ध्यान करो और चुपचाप रहो। (सेला) (इफि. 4:26)
