भजन संहिता ५९:३
क्योंकि देख, वे मेरी घात में लगे हैं; हे यहोवा, मेरा कोई दोष या पाप नहीं है , तो भी बलवन्त लोग मेरे विरुद्ध इकट्ठे होते हैं।भजन संहिता ५९:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 59:3
- For, behold, they lie in wait for my soul. The mighty gather themselves together against me, not for my disobedience, nor for my sin, LORD.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૫૯:૩
- કેમ કે, જુઓ, તેઓ મારો પ્રાણ લેવા સંતાઈ રહ્યા છે; શક્તિશાળી દુષ્ટો મારી સામે એકત્ર થાય છે, પણ, હે યહોવાહ, મારા ઉલ્લંઘન કે મારાં પાપને લીધે આ થાય છે, એમ નથી.
संदर्भ में
१हे मेरे परमेश्वर, मुझ को शत्रुओं से बचा, मुझे ऊँचे स्थान पर रखकर मेरे विरोधियों से बचा,
२मुझ को बुराई करनेवालों के हाथ से बचा, और हत्यारों से मेरा उद्धार कर।
३क्योंकि देख, वे मेरी घात में लगे हैं; हे यहोवा, मेरा कोई दोष या पाप नहीं है , तो भी बलवन्त लोग मेरे विरुद्ध इकट्ठे होते हैं।
४मैं निर्दोष हूँ तो भी वे मुझसे लड़ने को मेरी ओर दौड़ते है; जाग और मेरी मदद कर, और यह देख!
५हे सेनाओं के परमेश्वर यहोवा, हे इस्राएल के परमेश्वर सब अन्यजातियों को दण्ड देने के लिये जाग; किसी विश्वासघाती अत्याचारी पर अनुग्रह न कर। (सेला)
