भजन संहिता ६:३
मेरा प्राण भी बहुत खेदित है। और तू, हे यहोवा, कब तक? (यूह. 12:27)भजन संहिता ६:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 6:3
- My soul is also in great anguish. But you, LORD—how long?
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૬:૩
- મારો જીવ પણ બહુ મૂંઝાયો છે. પણ, હે યહોવાહ, તે ક્યાં સુધી?
संदर्भ में
१हे यहोवा, तू मुझे अपने क्रोध में न डाँट , और न रोष में मुझे ताड़ना दे।
२हे यहोवा, मुझ पर दया कर, क्योंकि मैं कुम्हला गया हूँ; हे यहोवा, मुझे चंगा कर, क्योंकि मेरी हड्डियों में बेचैनी है।
३मेरा प्राण भी बहुत खेदित है। और तू, हे यहोवा, कब तक? (यूह. 12:27)
४लौट आ, हे यहोवा , और मेरे प्राण बचा; अपनी करुणा के निमित्त मेरा उद्धार कर।
५क्योंकि मृत्यु के बाद तेरा स्मरण नहीं होता; अधोलोक में कौन तेरा धन्यवाद करेगा?
