भजन संहिता ६३:२
इस प्रकार से मैंने पवित्रस्थान में तुझ पर दृष्टि की, कि तेरी सामर्थ्य और महिमा को देखूँ।भजन संहिता ६३:२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 63:2
- So I have seen you in the sanctuary, watching your power and your glory.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૬૩:૨
- તેથી તમારું સામર્થ્ય તથા ગૌરવ જોવાને માટે મેં પવિત્રસ્થાનમાં તમારી તરફ જોયું છે.
संदर्भ में
१हे परमेश्वर, तू मेरा परमेश्वर है, मैं तुझे यत्न से ढूँढ़ूगा; सूखी और निर्जल ऊसर भूमि पर , मेरा मन तेरा प्यासा है, मेरा शरीर तेरा अति अभिलाषी है।
२इस प्रकार से मैंने पवित्रस्थान में तुझ पर दृष्टि की, कि तेरी सामर्थ्य और महिमा को देखूँ।
३क्योंकि तेरी करुणा जीवन से भी उत्तम है, मैं तेरी प्रशंसा करूँगा।
४इसी प्रकार मैं जीवन भर तुझे धन्य कहता रहूँगा; और तेरा नाम लेकर अपने हाथ उठाऊँगा।
