भजन संहिता ६८:५
परमेश्वर अपने पवित्र धाम में, अनाथों का पिता और विधवाओं का न्यायी है ।भजन संहिता ६८:५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 68:5
- A father of the fatherless, and a defender of the widows, is God in his holy habitation.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૬૮:૫
- અનાથોના પિતા અને વિધવાઓના રક્ષણહાર , એવા ઈશ્વર પોતાના પવિત્રસ્થાનમાં છે.
संदर्भ में
३परन्तु धर्मी आनन्दित हों; वे परमेश्वर के सामने प्रफुल्लित हों; वे आनन्द में मगन हों!
४परमेश्वर का गीत गाओ, उसके नाम का भजन गाओ; जो निर्जल देशों में सवार होकर चलता है, उसके लिये सड़क बनाओ; उसका नाम यहोवा है, इसलिए तुम उसके सामने प्रफुल्लित हो!
५परमेश्वर अपने पवित्र धाम में, अनाथों का पिता और विधवाओं का न्यायी है ।
६परमेश्वर अनाथों का घर बसाता है; और बन्दियों को छुड़ाकर सम्पन्न करता है; परन्तु विद्रोहियों को सूखी भूमि पर रहना पड़ता है।
७हे परमेश्वर, जब तू अपनी प्रजा के आगे-आगे चलता था, जब तू निर्जल भूमि में सेना समेत चला, (सेला)
