भजन संहिता ७८:३
जिन बातों को हमने सुना, और जान लिया, और हमारे बापदादों ने हम से वर्णन किया है।भजन संहिता ७८:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 78:3
- which we have heard and known, and our fathers have told us.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૭૮:૩
- જે વાત આપણે સાંભળી છે તથા શીખ્યા છીએ જે આપણા પૂર્વજોએ આપણને કહી છે.
संदर्भ में
१हे मेरे लोगों, मेरी शिक्षा सुनो; मेरे वचनों की ओर कान लगाओ!
२मैं अपना मुँह नीतिवचन कहने के लिये खोलूँगा ; मैं प्राचीनकाल की गुप्त बातें कहूँगा, (मत्ती 13:35)
३जिन बातों को हमने सुना, और जान लिया, और हमारे बापदादों ने हम से वर्णन किया है।
४उन्हें हम उनकी सन्तान से गुप्त न रखेंगे, परन्तु होनहार पीढ़ी के लोगों से, यहोवा का गुणानुवाद और उसकी सामर्थ्य और आश्चर्यकर्मों का वर्णन करेंगे। (व्यव. 4:9, यहो. 4:6,7, इफि. 6:4)
५उसने तो याकूब में एक चितौनी ठहराई, और इस्राएल में एक व्यवस्था चलाई, जिसके विषय उसने हमारे पितरों को आज्ञा दी, कि तुम इन्हें अपने-अपने बाल-बच्चों को बताना;
