भजन संहिता ७८:६२
उसने अपनी प्रजा को तलवार से मरवा दिया, और अपने निज भाग के विरुद्ध रोष से भर गया।भजन संहिता ७८:६२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 78:62
- He also gave his people over to the sword, and was angry with his inheritance.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૭૮:૬૨
- તેમણે પોતાના લોકોને તલવારને સ્વાધીન કર્યા અને પોતાના વારસા પર તે કોપાયમાન થયા.
संदर्भ में
६०उसने शीलो के निवास, अर्थात् उस तम्बू को जो उसने मनुष्यों के बीच खड़ा किया था, त्याग दिया,
६१और अपनी सामर्थ्य को बँधुवाई में जाने दिया, और अपनी शोभा को द्रोही के वश में कर दिया।
६२उसने अपनी प्रजा को तलवार से मरवा दिया, और अपने निज भाग के विरुद्ध रोष से भर गया।
६३उनके जवान आग से भस्म हुए, और उनकी कुमारियों के विवाह के गीत न गाएँ गए।
६४उनके याजक तलवार से मारे गए, और उनकी विधवाएँ रोने न पाई।
