भजन संहिता ९०:१२
हमको अपने दिन गिनने की समझ दे कि हम बुद्धिमान हो जाएँ।भजन संहिता ९०:१२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 90:12
- So teach us to count our days, that we may gain a heart of wisdom.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૯૦:૧૨
- તમે અમને અમારું જીવન એવી રીતે ગણવાને શીખવો કે જેથી અમને ડહાપણવાળું હૃદય પ્રાપ્ત થાય.
संदर्भ में
१०हमारी आयु के वर्ष सत्तर तो होते हैं, और चाहे बल के कारण अस्सी वर्ष भी हो जाएँ, तो भी उनका घमण्ड केवल कष्ट और शोक ही शोक है; क्योंकि वह जल्दी कट जाती है, और हम जाते रहते हैं।
११तेरे क्रोध की शक्ति को और तेरे भय के योग्य तेरे रोष को कौन समझता है?
१२हमको अपने दिन गिनने की समझ दे कि हम बुद्धिमान हो जाएँ।
१३हे यहोवा, लौट आ! कब तक? और अपने दासों पर तरस खा!
१४भोर को हमें अपनी करुणा से तृप्त कर, कि हम जीवन भर जयजयकार और आनन्द करते रहें।
