प्रकाशितवाक्य ३:६
जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है।प्रकाशितवाक्य ३:६ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Revelation 3:6
- He who has an ear, let him hear what the Spirit says to the assemblies.
- ગુજરાતી — પ્રકટીકરણ ૩:૬
- આત્મા મંડળીને જે કહે છે, તે જેને કાન છે તે સાંભળે.
संदर्भ में
४पर हाँ, सरदीस में तेरे यहाँ कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने-अपने वस्त्र अशुद्ध नहीं किए, वे श्वेत वस्त्र पहने हुए मेरे साथ घूमेंगे, क्योंकि वे इस योग्य हैं।
५जो जय पाए, उसे इसी प्रकार श्वेत वस्त्र पहनाया जाएगा, और मैं उसका नाम जीवन की पुस्तक में से किसी रीति से न काटूँगा, पर उसका नाम अपने पिता और उसके स्वर्गदूतों के सामने मान लूँगा। (प्रका. 21:27)
६जिसके कान हों, वह सुन ले कि आत्मा कलीसियाओं से क्या कहता है।
७“फिलदिलफिया की कलीसिया के स्वर्गदूत को यह लिख: “जो पवित्र और सत्य है, और जो दाऊद की कुँजी रखता है, जिसके खोले हुए को कोई बन्द नहीं कर सकता और बन्द किए हुए को कोई खोल नहीं सकता, वह यह कहता है, (अय्यू. 12:14, यशा. 22:22)
८मैं तेरे कामों को जानता हूँ। देख, मैंने तेरे सामने एक द्वार खोल रखा है, जिसे कोई बन्द नहीं कर सकता; तेरी सामर्थ्य थोड़ी सी तो है, फिर भी तूने मेरे वचन का पालन किया है और मेरे नाम का इन्कार नहीं किया।
