रोमियों ६:१८
और पाप से छुड़ाए जाकर धार्मिकता के दास हो गए।रोमियों ६:१८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Romans 6:18
- Being made free from sin, you became bondservants of righteousness.
- ગુજરાતી — રોમનોને પત્ર ૬:૧૮
- તે રીતે તમે પાપથી મુક્ત થઈને, ન્યાયીપણાના દાસ થયા.
संदर्भ में
१६क्या तुम नहीं जानते कि जिसकी आज्ञा मानने के लिये तुम अपने आपको दासों के समान सौंप देते हो उसी के दास हो: चाहे पाप के, जिसका अन्त मृत्यु है, चाहे आज्ञा मानने के, जिसका अन्त धार्मिकता है?
१७परन्तु परमेश्वर का धन्यवाद हो, कि तुम जो पाप के दास थे अब मन से उस उपदेश के माननेवाले हो गए, जिसके साँचे में ढाले गए थे,
१८और पाप से छुड़ाए जाकर धार्मिकता के दास हो गए।
१९मैं तुम्हारी शारीरिक दुर्बलता के कारण मनुष्यों की रीति पर कहता हूँ। जैसे तुम ने अपने अंगों को अशुद्धता और कुकर्म के दास करके सौंपा था, वैसे ही अब अपने अंगों को पवित्रता के लिये धार्मिकता के दास करके सौंप दो।
२०जब तुम पाप के दास थे, तो धार्मिकता की ओर से स्वतंत्र थे।
