तीतुस २:३
इसी प्रकार बूढ़ी स्त्रियों का चाल चलन भक्तियुक्त लोगों के समान हो, वे दोष लगानेवाली और पियक्कड़ नहीं; पर अच्छी बातें सिखानेवाली हों।तीतुस २:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Titus 2:3
- and that older women likewise be reverent in behavior, not slanderers nor enslaved to much wine, teachers of that which is good,
- ગુજરાતી — તિતસને પત્ર ૨:૩
- એ જ રીતે વૃદ્ધ સ્ત્રીઓને કહેવું કે તેમણે આદરયુક્ત આચરણ કરનારી, કૂથલી નહિ કરનારી, વધારે પડતો દ્રાક્ષારસ નહિ પીનારી, પણ સારી શિખામણ આપનારી થવું જોઈએ;
संदर्भ में
१पर तू, ऐसी बातें कहा कर जो खरे सिद्धान्त के योग्य हैं।
२अर्थात् वृद्ध पुरुष सचेत और गम्भीर और संयमी हों, और उनका विश्वास और प्रेम और धीरज पक्का हो।
३इसी प्रकार बूढ़ी स्त्रियों का चाल चलन भक्तियुक्त लोगों के समान हो, वे दोष लगानेवाली और पियक्कड़ नहीं; पर अच्छी बातें सिखानेवाली हों।
४ताकि वे जवान स्त्रियों को चेतावनी देती रहें , कि अपने पतियों और बच्चों से प्रेम रखें;
५और संयमी, पतिव्रता, घर का कारबार करनेवाली, भली और अपने-अपने पति के अधीन रहनेवाली हों, ताकि परमेश्वर के वचन की निन्दा न होने पाए।
