जकर्याह ४:८
फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,जकर्याह ४:८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Zechariah 4:8
- Moreover the LORD’s word came to me, saying,
- ગુજરાતી — ઝખાર્યા ૪:૮
- યહોવાહનું વચન મારી પાસે આવ્યું અને કહ્યું,
संदर्भ में
६तब उसने मुझे उत्तर देकर कहा, “जरुब्बाबेल के लिये यहोवा का यह वचन है: न तो बल से, और न शक्ति से, परन्तु मेरे आत्मा के द्वारा होगा, मुझ सेनाओं के यहोवा का यही वचन है।
७हे बड़े पहाड़, तू क्या है? जरुब्बाबेल के सामने तू मैदान हो जाएगा; और वह चोटी का पत्थर यह पुकारते हुए आएगा, उस पर अनुग्रह हो, अनुग्रह !”
८फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
९“जरुब्बाबेल ने अपने हाथों से इस भवन की नींव डाली है, और वही अपने हाथों से उसको तैयार भी करेगा। तब तू जानेगा कि सेनाओं के यहोवा ने मुझे तुम्हारे पास भेजा है।
१०क्योंकि किसने छोटी बातों का दिन तुच्छ जाना है? यहोवा अपनी इन सातों आँखों से सारी पृथ्वी पर दृष्टि करके साहुल को जरुब्बाबेल के हाथ में देखेगा, और आनन्दित होगा।” (नीति. 15:3)
