जकर्याह ८:१८
फिर सेनाओं के यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,जकर्याह ८:१८ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Zechariah 8:18
- The word of the LORD of Armies came to me.
- ગુજરાતી — ઝખાર્યા ૮:૧૮
- સૈન્યોના યહોવાહનું વચન મારી પાસે આવ્યું અને કહ્યું કે,
संदर्भ में
१६जो-जो काम तुम्हें करना चाहिये, वे ये हैं: एक दूसरे के साथ सत्य बोला करना, अपनी कचहरियों में सच्चाई का और मेल मिलाप की नीति का न्याय करना, (इफि. 4:25)
१७और अपने-अपने मन में एक दूसरे की हानि की कल्पना न करना, और झूठी शपथ से प्रीति न रखना, क्योंकि इन सब कामों से मैं घृणा करता हूँ, यहोवा की यही वाणी है।”
१८फिर सेनाओं के यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
१९“सेनाओं का यहोवा यह कहता है: चौथे, पाँचवें, सातवें और दसवें महीने में जो-जो उपवास के दिन होते हैं, वे यहूदा के घराने के लिये हर्ष और आनन्द और उत्सव के पर्वों के दिन हो जाएँगे; इसलिए अब तुम सच्चाई और मेल मिलाप से प्रीति रखो।
२०“सेनाओं का यहोवा यह कहता है: ऐसा समय आनेवाला है कि देश-देश के लोग और बहुत नगरों के रहनेवाले आएँगे।
