1 कुरिन्थियों ५:९
मैंने अपनी पत्री में तुम्हें लिखा है , कि व्यभिचारियों की संगति न करना।1 कुरिन्थियों ५:९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Corinthians 5:9
- I wrote to you in my letter to have no company with sexual sinners;
- ગુજરાતી — કરિંથીઓને પહેલો પત્ર ૫:૯
- મેં તમને મારા પત્રમાં લખ્યું છે કે તમે વ્યભિચારીઓની સોબત ન કરો;
संदर्भ में
७पुराना ख़मीर निकालकर, अपने आपको शुद्ध करो कि नया गूँधा हुआ आटा बन जाओ; ताकि तुम अख़मीरी हो, क्योंकि हमारा भी फसह जो मसीह है, बलिदान हुआ है।
८इसलिए आओ हम उत्सव में आनन्द मनाएँ, न तो पुराने ख़मीर से और न बुराई और दुष्टता के ख़मीर से, परन्तु सिधाई और सच्चाई की अख़मीरी रोटी से।
९मैंने अपनी पत्री में तुम्हें लिखा है , कि व्यभिचारियों की संगति न करना।
१०यह नहीं, कि तुम बिलकुल इस जगत के व्यभिचारियों, या लोभियों, या अंधेर करनेवालों, या मूर्तिपूजकों की संगति न करो; क्योंकि इस दशा में तो तुम्हें जगत में से निकल जाना ही पड़ता।
११मेरा कहना यह है; कि यदि कोई भाई कहलाकर, व्यभिचारी, या लोभी, या मूर्तिपूजक, या गाली देनेवाला, या पियक्कड़, या अंधेर करनेवाला हो, तो उसकी संगति मत करना; वरन् ऐसे मनुष्य के साथ खाना भी न खाना।
