1 राजाओं ७:१३
फिर राजा सुलैमान ने सोर से हूराम को बुलवा भेजा।1 राजाओं ७:१३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Kings 7:13
- King Solomon sent and brought Hiram out of Tyre.
- ગુજરાતી — 1 રાજાઓ ૭:૧૩
- સુલેમાન રાજાના માણસો તૂરમાંથી હીરામને લઈ આવ્યા.
संदर्भ में
११और ऊपर भी बहुमूल्य पत्थर थे, जो नाप से गढ़े हुए थे, और देवदार की लकड़ी भी थी।
१२बड़े आँगन के चारों ओर के घेरे में गढ़े हुए पत्थरों के तीन रद्दे, और देवदार की कड़ियों की एक परत थी, जैसे कि यहोवा के भवन के भीतरवाले आँगन और भवन के ओसारे में लगे थे।
१३फिर राजा सुलैमान ने सोर से हूराम को बुलवा भेजा।
१४वह नप्ताली के गोत्र की किसी विधवा का बेटा था, और उसका पिता एक सोरवासी ठठेरा था, और वह पीतल की सब प्रकार की कारीगरी में पूरी बुद्धि, निपुणता और समझ रखता था। सो वह राजा सुलैमान के पास आकर उसका सब काम करने लगा।
१५उसने पीतल ढालकर अठारह-अठारह हाथ ऊँचे दो खम्भे बनाए, और एक-एक का घेरा बारह हाथ के सूत का था ये भीतर से खोखले थे, और इसकी धातु की मोटाई चार अंगुल थी।
