1 पतरस ४:९
बिना कुड़कुड़ाए एक दूसरे का अतिथि-सत्कार करो।1 पतरस ४:९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Peter 4:9
- Be hospitable to one another without grumbling.
- ગુજરાતી — પિતરનો પહેલો પત્ર ૪:૯
- કઈ પણ ફરિયાદ વગર તમે એકબીજાનો સત્કાર કરો.
संदर्भ में
७सब बातों का अन्त तुरन्त होनेवाला है; इसलिए संयमी होकर प्रार्थना के लिये सचेत रहो। (याकू. 5:8, इफि. 6:18)
८सब में श्रेष्ठ बात यह है कि एक दूसरे से अधिक प्रेम रखो; क्योंकि प्रेम अनेक पापों को ढाँप देता है । (नीति. 10:12)
९बिना कुड़कुड़ाए एक दूसरे का अतिथि-सत्कार करो।
१०जिसको जो वरदान मिला है, वह उसे परमेश्वर के नाना प्रकार के अनुग्रह के भले भण्डारियों के समान एक दूसरे की सेवा में लगाए।
११यदि कोई बोले, तो ऐसा बोले मानो परमेश्वर का वचन है; यदि कोई सेवा करे, तो उस शक्ति से करे जो परमेश्वर देता है; जिससे सब बातों में यीशु मसीह के द्वारा, परमेश्वर की महिमा प्रगट हो। महिमा और सामर्थ्य युगानुयुग उसी की है। आमीन।
