1 शमूएल १०:१३
जब वह नबूवत कर चुका, तब ऊँचे स्थान पर चढ़ गया।1 शमूएल १०:१३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Samuel 10:13
- When he had finished prophesying, he came to the high place.
- ગુજરાતી — 1 શમુએલ ૧૦:૧૩
- પ્રબોધ કરી રહ્યો, પછી તે ઉચ્ચસ્થાને આવ્યો.
संदर्भ में
११जब उन सभी ने जो उसे पहले से जानते थे यह देखा कि वह नबियों के बीच में नबूवत कर रहा है, तब आपस में कहने लगे, “कीश के पुत्र को यह क्या हुआ? क्या शाऊल भी नबियों में का है?”
१२वहाँ के एक मनुष्य ने उत्तर दिया, “भला, उनका बाप कौन है ?” इस पर यह कहावत चलने लगी, “क्या शाऊल भी नबियों में का है?”
१३जब वह नबूवत कर चुका, तब ऊँचे स्थान पर चढ़ गया।
१४तब शाऊल के चाचा ने उससे और उसके सेवक से पूछा, “तुम कहाँ गए थे?” उसने कहा, “हम तो गदहियों को ढूँढ़ने गए थे; और जब हमने देखा कि वे कहीं नहीं मिलतीं, तब शमूएल के पास गए।”
१५शाऊल के चाचा ने कहा, “मुझे बता कि शमूएल ने तुम से क्या कहा।”
