1 शमूएल १०:१२
वहाँ के एक मनुष्य ने उत्तर दिया, “भला, उनका बाप कौन है ?” इस पर यह कहावत चलने लगी, “क्या शाऊल भी नबियों में का है?”1 शमूएल १०:१२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Samuel 10:12
- One from the same place answered, “Who is their father?” Therefore it became a proverb, “Is Saul also among the prophets?”
- ગુજરાતી — 1 શમુએલ ૧૦:૧૨
- તે જગ્યાના એક જણે ઉત્તર આપીને કહ્યું, “તેઓનો પિતા કોણ છે?” આ કારણથી, એવી કહેવત પડી, “શું શાઉલ પણ પ્રબોધકમાંનો એક છે?”
संदर्भ में
१०जब वे उधर उस पहाड़ के पास आए, तब नबियों का एक दल उसको मिला; और परमेश्वर का आत्मा उस पर बल से उतरा, और वह उनके बीच में नबूवत करने लगा।
११जब उन सभी ने जो उसे पहले से जानते थे यह देखा कि वह नबियों के बीच में नबूवत कर रहा है, तब आपस में कहने लगे, “कीश के पुत्र को यह क्या हुआ? क्या शाऊल भी नबियों में का है?”
१२वहाँ के एक मनुष्य ने उत्तर दिया, “भला, उनका बाप कौन है ?” इस पर यह कहावत चलने लगी, “क्या शाऊल भी नबियों में का है?”
१३जब वह नबूवत कर चुका, तब ऊँचे स्थान पर चढ़ गया।
१४तब शाऊल के चाचा ने उससे और उसके सेवक से पूछा, “तुम कहाँ गए थे?” उसने कहा, “हम तो गदहियों को ढूँढ़ने गए थे; और जब हमने देखा कि वे कहीं नहीं मिलतीं, तब शमूएल के पास गए।”
