1 शमूएल ३:२
और उस समय ऐसा हुआ कि (एली की आँखें तो धुँधली होने लगी थीं और उसे न सूझ पड़ता था) जब वह अपने स्थान में लेटा हुआ था,1 शमूएल ३:२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Samuel 3:2
- At that time, when Eli was laid down in his place (now his eyes had begun to grow dim, so that he could not see),
- ગુજરાતી — 1 શમુએલ ૩:૨
- તે સમયે, જયારે એલીની, આંખોની દ્રષ્ટિ ઝાંખી થવાથી તે સારી રીતે જોઈ શકતો નહોતો, ત્યારે તે પોતાની પથારીમાં સૂતો હતો,
संदर्भ में
१वह बालक शमूएल एली के सामने यहोवा की सेवा टहल करता था। उन दिनों में यहोवा का वचन दुर्लभ था; और दर्शन कम मिलता था।
२और उस समय ऐसा हुआ कि (एली की आँखें तो धुँधली होने लगी थीं और उसे न सूझ पड़ता था) जब वह अपने स्थान में लेटा हुआ था,
३और परमेश्वर का दीपक अब तक बुझा नहीं था, और शमूएल यहोवा के मन्दिर में जहाँ परमेश्वर का सन्दूक था, लेटा था;
४तब यहोवा ने शमूएल को पुकारा; और उसने कहा, “क्या आज्ञा!”
