1 शमूएल ३:४
तब यहोवा ने शमूएल को पुकारा; और उसने कहा, “क्या आज्ञा!”1 शमूएल ३:४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Samuel 3:4
- The LORD called Samuel. He said, “Here I am.”
- ગુજરાતી — 1 શમુએલ ૩:૪
- ઈશ્વરે શમુએલને હાંક મારી, તેણે જવાબ આપ્યો, “હું આ રહ્યો.”
संदर्भ में
२और उस समय ऐसा हुआ कि (एली की आँखें तो धुँधली होने लगी थीं और उसे न सूझ पड़ता था) जब वह अपने स्थान में लेटा हुआ था,
३और परमेश्वर का दीपक अब तक बुझा नहीं था, और शमूएल यहोवा के मन्दिर में जहाँ परमेश्वर का सन्दूक था, लेटा था;
४तब यहोवा ने शमूएल को पुकारा; और उसने कहा, “क्या आज्ञा!”
५तब उसने एली के पास दौड़कर कहा, “क्या आज्ञा, तूने तो मुझे पुकारा है।” वह बोला, “मैंने नहीं पुकारा; फिर जा लेटा रह।” तो वह जाकर लेट गया।
६तब यहोवा ने फिर पुकारके कहा, “हे शमूएल!” शमूएल उठकर एली के पास गया, और कहा, “क्या आज्ञा, तूने तो मुझे पुकारा है।” उसने कहा, “हे मेरे बेटे, मैंने नहीं पुकारा; फिर जा लेटा रह।”
