1 शमूएल ६:१
यहोवा का सन्दूक पलिश्तियों के देश में सात महीने तक रहा।1 शमूएल ६:१ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — 1 Samuel 6:1
- The LORD’s ark was in the country of the Philistines seven months.
- ગુજરાતી — 1 શમુએલ ૬:૧
- ઈશ્વરનો કોશ પલિસ્તીઓના દેશમાં સાત મહિના રહ્યો.
संदर्भ में
१यहोवा का सन्दूक पलिश्तियों के देश में सात महीने तक रहा।
२तब पलिश्तियों ने याजकों और भावी कहनेवालों को बुलाकर पूछा, “यहोवा के सन्दूक से हम क्या करें? हमें बताओ कि क्या प्रायश्चित देकर हम उसे उसके स्थान पर भेजें?”
३वे बोले, “यदि तुम इस्राएल के देवता का सन्दूक वहाँ भेजो, तो उसे वैसे ही न भेजना; उसकी हानि भरने के लिये अवश्य ही दोषबलि देना। तब तुम चंगे हो जाओगे, और तुम जान लोगे कि उसका हाथ तुम पर से क्यों नहीं उठाया गया।”
