Skip to content
Methodist Church Nadiad
उसने कहा, “मत डर; क्योंकि जो हमारी ओर हैं , वह उनसे अधिक हैं, जो उनकी ओर हैं।”

2 राजाओं ६:१६ · IRV

यह पद अन्य भाषाओं में

English2 Kings 6:16
He answered, “Don’t be afraid, for those who are with us are more than those who are with them.”
ગુજરાતી2 રાજાઓ ૬:૧૬
એલિશાએ કહ્યું, “બીશ નહિ, કેમ કે, જેઓ આપણી સાથે છે તેઓ, તેમની સાથે જેઓ છે તેઓના કરતાં મહાન છે.”

संदर्भ में

१४तब उसने वहाँ घोड़ों और रथों समेत एक भारी दल भेजा, और उन्होंने रात को आकर नगर को घेर लिया।

१५भोर को परमेश्वर के भक्त का टहलुआ उठा और निकलकर क्या देखता है कि घोड़ों और रथों समेत एक दल नगर को घेरे हुए पड़ा है। तब उसके सेवक ने उससे कहा, “हाय! मेरे स्वामी, हम क्या करें?”

१६उसने कहा, “मत डर; क्योंकि जो हमारी ओर हैं , वह उनसे अधिक हैं, जो उनकी ओर हैं।”

१७तब एलीशा ने यह प्रार्थना की, “ हे यहोवा, इसकी आँखें खोल दे कि यह देख सके।” तब यहोवा ने सेवक की आँखें खोल दीं, और जब वह देख सका, तब क्या देखा, कि एलीशा के चारों ओर का पहाड़ अग्निमय घोड़ों और रथों से भरा हुआ है।

१८जब अरामी उसके पास आए, तब एलीशा ने यहोवा से प्रार्थना की कि इस दल को अंधा कर डाल। एलीशा के इस वचन के अनुसार उसने उन्हें अंधा कर दिया।

पूरा अध्याय पढ़ें

Ask us anything

Try asking

This assistant searches this website and the Bible, and uses AI for general questions about the Bible — those answers are marked. It cannot answer everything; for anything personal, please speak to our pastors.