प्रेरितों के काम २३:१३
जिन्होंने यह शपथ खाई थी, वे चालीस जन से अधिक थे।प्रेरितों के काम २३:१३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Acts 23:13
- There were more than forty people who had made this conspiracy.
- ગુજરાતી — પ્રેરિતોનાં કૃત્યો ૨૩:૧૩
- આ સંપ કરનારા ચાલીસથી વધારે હતા.
संदर्भ में
११उसी रात प्रभु ने उसके पास आ खड़े होकर कहा, “हे पौलुस, धैर्य रख; क्योंकि जैसी तूने यरूशलेम में मेरी गवाही दी, वैसी ही तुझे रोम में भी गवाही देनी होगी।”
१२जब दिन हुआ, तो यहूदियों ने एका किया, और शपथ खाई कि जब तक हम पौलुस को मार न डालें, यदि हम खाएँ या पीएँ तो हम पर धिक्कार।
१३जिन्होंने यह शपथ खाई थी, वे चालीस जन से अधिक थे।
१४उन्होंने प्रधान याजकों और प्राचीनों के पास आकर कहा, “हमने यह ठाना है कि जब तक हम पौलुस को मार न डालें, तब तक यदि कुछ भी खाएँ, तो हम पर धिक्कार है।
१५इसलिए अब महासभा समेत सैन्य-दल के सरदार को समझाओ, कि उसे तुम्हारे पास ले आए, मानो कि तुम उसके विषय में और भी ठीक से जाँच करना चाहते हो, और हम उसके पहुँचने से पहले ही उसे मार डालने के लिये तैयार रहेंगे।”
