सभोपदेशक ४:९
एक से दो अच्छे हैं , क्योंकि उनके परिश्रम का अच्छा फल मिलता है।सभोपदेशक ४:९ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Ecclesiastes 4:9
- Two are better than one, because they have a good reward for their labor.
- ગુજરાતી — સભાશિક્ષક ૪:૯
- એક કરતાં બે ભલા; કેમ કે તેઓએ કરેલી મહેનતનું ફળ તેઓને મળે છે.
संदर्भ में
७फिर मैंने सूर्य के नीचे यह भी व्यर्थ बात देखी।
८कोई अकेला रहता और उसका कोई नहीं है; न उसके बेटा है, न भाई है, तो भी उसके परिश्रम का अन्त नहीं होता; न उसकी आँखें धन से सन्तुष्ट होती हैं, और न वह कहता है, मैं किसके लिये परिश्रम करता और अपने जीवन को सुखरहित रखता हूँ? यह भी व्यर्थ और निरा दुःख भरा काम है।
९एक से दो अच्छे हैं , क्योंकि उनके परिश्रम का अच्छा फल मिलता है।
१०क्योंकि यदि उनमें से एक गिरे, तो दूसरा उसको उठाएगा; परन्तु हाय उस पर जो अकेला होकर गिरे और उसका कोई उठानेवाला न हो।
११फिर यदि दो जन एक संग सोएँ तो वे गर्म रहेंगे, परन्तु कोई अकेला कैसे गर्म हो सकता है?
