निर्गमन १७:१३
और यहोशू ने अनुचरों समेत अमालेकियों को तलवार के बल से हरा दिया।निर्गमन १७:१३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Exodus 17:13
- Joshua defeated Amalek and his people with the edge of the sword.
- ગુજરાતી — નિર્ગમન ૧૭:૧૩
- યહોશુઆ અને તેના લોકોએ અમાલેકીઓને તલવારથી યુદ્ધમાં પરાજિત કર્યા.
संदर्भ में
११और जब तक मूसा अपना हाथ उठाए रहता था तब तक तो इस्राएल प्रबल होता था; परन्तु जब जब वह उसे नीचे करता तब-तब अमालेक प्रबल होता था।
१२और जब मूसा के हाथ भर गए, तब उन्होंने एक पत्थर लेकर मूसा के नीचे रख दिया, और वह उस पर बैठ गया, और हारून और हूर एक-एक ओर में उसके हाथों को सम्भाले रहे; और उसके हाथ सूर्यास्त तक स्थिर रहे।
१३और यहोशू ने अनुचरों समेत अमालेकियों को तलवार के बल से हरा दिया।
१४तब यहोवा ने मूसा से कहा, “स्मरणार्थ इस बात को पुस्तक में लिख ले और यहोशू को सुना दे कि मैं आकाश के नीचे से अमालेक का स्मरण भी पूरी रीति से मिटा डालूँगा।”
१५तब मूसा ने एक वेदी बनाकर उसका नाम ‘ यहोवा निस्सी ’ रखा;
