निर्गमन ३०:३
और वेदी के ऊपरवाले पल्ले और चारों ओर के बाजुओं और सींगों को शुद्ध सोने से मढ़ना, और इसके चारों ओर सोने की एक बाड़ बनाना।निर्गमन ३०:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Exodus 30:3
- You shall overlay it with pure gold, its top, its sides around it, and its horns; and you shall make a gold molding around it.
- ગુજરાતી — નિર્ગમન ૩૦:૩
- વેદીનો ઉપરનો ભાગ, બાજુઓ અને શિંગ શુદ્ધ સોનાથી મઢી લેવાં અને આખી વેદીની ચારે બાજુ સોનાની કિનારી બનાવવી.
संदर्भ में
१“फिर धूप जलाने के लिये बबूल की लकड़ी की वेदी बनाना।
२उसकी लम्बाई एक हाथ और चौड़ाई एक हाथ की हो, वह चौकोर हो, और उसकी ऊँचाई दो हाथ की हो, और उसके सींग उसी टुकड़े से बनाए जाएँ।
३और वेदी के ऊपरवाले पल्ले और चारों ओर के बाजुओं और सींगों को शुद्ध सोने से मढ़ना, और इसके चारों ओर सोने की एक बाड़ बनाना।
४और इसकी बाड़ के नीचे इसके आमने-सामने के दोनों पल्लों पर सोने के दो-दो कड़े बनाकर इसके दोनों ओर लगाना, वे इसके उठाने के डंडों के खानों का काम देंगे।
५डंडों को बबूल की लकड़ी के बनाकर उनको सोने से मढ़ना।
