निर्गमन ३०:१
“फिर धूप जलाने के लिये बबूल की लकड़ी की वेदी बनाना।निर्गमन ३०:१ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Exodus 30:1
- “You shall make an altar to burn incense on. You shall make it of acacia wood.
- ગુજરાતી — નિર્ગમન ૩૦:૧
- ધૂપ બાળવા માટે તારે બાવળના લાકડાની એક વેદી બનાવવી.
संदर्भ में
१“फिर धूप जलाने के लिये बबूल की लकड़ी की वेदी बनाना।
२उसकी लम्बाई एक हाथ और चौड़ाई एक हाथ की हो, वह चौकोर हो, और उसकी ऊँचाई दो हाथ की हो, और उसके सींग उसी टुकड़े से बनाए जाएँ।
३और वेदी के ऊपरवाले पल्ले और चारों ओर के बाजुओं और सींगों को शुद्ध सोने से मढ़ना, और इसके चारों ओर सोने की एक बाड़ बनाना।
