यहेजकेल २२:२३
फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:यहेजकेल २२:२३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Ezekiel 22:23
- The LORD’s word came to me, saying,
- ગુજરાતી — હઝકિયેલ ૨૨:૨૩
- ફરીથી યહોવાહનું વચન મારી પાસે આવ્યું અને કહ્યું,
संदर्भ में
२१मैं तुम को वहाँ बटोरकर अपने रोष की आग से फूँकूँगा, और तुम उसके बीच पिघलाए जाओगे।
२२जैसे चाँदी भट्ठी के बीच में पिघलाई जाती है, वैसे ही तुम उसके बीच में पिघलाए जाओगे; तब तुम जान लोगे कि जिसने हम पर अपनी जलजलाहट भड़काई है, वह यहोवा है।”
२३फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:
२४“हे मनुष्य के सन्तान, उस देश से कह, तू ऐसा देश है जो शुद्ध नहीं हुआ, और जलजलाहट के दिन में तुझ पर वर्षा नहीं हुई;
२५तेरे भविष्यद्वक्ताओं ने तुझ में राजद्रोह की गोष्ठी की, उन्होंने गरजनेवाले सिंह के समान अहेर पकड़ा और प्राणियों को खा डाला है; वे रखे हुए अनमोल धन को छीन लेते हैं, और तुझ में बहुत स्त्रियों को विधवा कर दिया है।
