उत्पत्ति ३३:३
और आप उन सब के आगे बढ़ा और सात बार भूमि पर गिरकर दण्डवत् की , और अपने भाई के पास पहुँचा।उत्पत्ति ३३:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Genesis 33:3
- He himself passed over in front of them, and bowed himself to the ground seven times, until he came near to his brother.
- ગુજરાતી — ઉત્પત્તિ ૩૩:૩
- તે પોતે સૌની આગળ ચાલતો રહ્યો. તેના ભાઈની પાસે તે આવ્યો ત્યાં સુધીમાં તેણે સાત વાર નમીને તેને દંડવત પ્રણામ કર્યા.
संदर्भ में
१और याकूब ने आँखें उठाकर यह देखा, कि एसाव चार सौ पुरुष संग लिये हुए चला आता है। तब उसने बच्चों को अलग-अलग बाँटकर लिआ और राहेल और दोनों दासियों को सौंप दिया।
२और उसने सब के आगे लड़कों समेत दासियों को उसके पीछे लड़कों समेत लिआ को, और सब के पीछे राहेल और यूसुफ को रखा,
३और आप उन सब के आगे बढ़ा और सात बार भूमि पर गिरकर दण्डवत् की , और अपने भाई के पास पहुँचा।
४तब एसाव उससे भेंट करने को दौड़ा, और उसको हृदय से लगाकर, गले से लिपटकर चूमा; फिर वे दोनों रो पड़े।
५तब उसने आँखें उठाकर स्त्रियों और बच्चों को देखा; और पूछा, “ये जो तेरे साथ हैं वे कौन हैं?” उसने कहा, “ये तेरे दास के लड़के हैं, जिन्हें परमेश्वर ने अनुग्रह करके मुझ को दिया है।”
