उत्पत्ति ३३:४
तब एसाव उससे भेंट करने को दौड़ा, और उसको हृदय से लगाकर, गले से लिपटकर चूमा; फिर वे दोनों रो पड़े।उत्पत्ति ३३:४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Genesis 33:4
- Esau ran to meet him, embraced him, fell on his neck, kissed him, and they wept.
- ગુજરાતી — ઉત્પત્તિ ૩૩:૪
- એસાવ તેને મળવાને ઉતાવળે આવ્યો. તે તેને ગળે ભેટીને ચૂમ્યો. પછી તેઓ ભાવુક થઈને રડી પડ્યા.
संदर्भ में
२और उसने सब के आगे लड़कों समेत दासियों को उसके पीछे लड़कों समेत लिआ को, और सब के पीछे राहेल और यूसुफ को रखा,
३और आप उन सब के आगे बढ़ा और सात बार भूमि पर गिरकर दण्डवत् की , और अपने भाई के पास पहुँचा।
४तब एसाव उससे भेंट करने को दौड़ा, और उसको हृदय से लगाकर, गले से लिपटकर चूमा; फिर वे दोनों रो पड़े।
५तब उसने आँखें उठाकर स्त्रियों और बच्चों को देखा; और पूछा, “ये जो तेरे साथ हैं वे कौन हैं?” उसने कहा, “ये तेरे दास के लड़के हैं, जिन्हें परमेश्वर ने अनुग्रह करके मुझ को दिया है।”
६तब लड़कों समेत दासियों ने निकट आकर दण्डवत् किया।
