उत्पत्ति ४३:२०
“हे हमारे प्रभु, जब हम पहली बार अन्न मोल लेने को आए थे,उत्पत्ति ४३:२० · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Genesis 43:20
- and said, “Oh, my lord, we indeed came down the first time to buy food.
- ગુજરાતી — ઉત્પત્તિ ૪૩:૨૦
- “ઓ અમારા માલિક, અમે પ્રથમવાર અનાજ ખરીદવાને આવ્યા હતા.
संदर्भ में
१८जब वे यूसुफ के घर को पहुँचाए गए तब वे आपस में डरकर कहने लगे, “जो रुपया पहली बार हमारे बोरों में लौटा दिया गया था, उसी के कारण हम भीतर पहुँचाए गए हैं; जिससे कि वह पुरुष हम पर टूट पड़े, और हमें वश में करके अपने दास बनाए, और हमारे गदहों को भी छीन ले।”
१९तब वे यूसुफ के घर के अधिकारी के निकट जाकर घर के द्वार पर इस प्रकार कहने लगे,
२०“हे हमारे प्रभु, जब हम पहली बार अन्न मोल लेने को आए थे,
२१तब हमने सराय में पहुँचकर अपने बोरों को खोला, तो क्या देखा, कि एक-एक जन का पूरा-पूरा रुपया उसके बोरे के मुँह पर रखा है; इसलिए हम उसको अपने साथ फिर लेते आए हैं।
२२और दूसरा रुपया भी भोजनवस्तु मोल लेने के लिये लाए हैं; हम नहीं जानते कि हमारा रुपया हमारे बोरों में किसने रख दिया था।”
