यशायाह १२:३
तुम आनन्दपूर्वक उद्धार के सोतों से जल भरोगे।यशायाह १२:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Isaiah 12:3
- Therefore with joy you will draw water out of the wells of salvation.
- ગુજરાતી — યશાયા ૧૨:૩
- તમે આનંદ સહિત તારણના ઝરાઓમાંથી પાણી ભરશો.
संदर्भ में
१उस दिन तू कहेगा, “हे यहोवा, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ, क्योंकि यद्यपि तू मुझ पर क्रोधित हुआ था, परन्तु अब तेरा क्रोध शान्त हुआ, और तूने मुझे शान्ति दी है।”
२देखो “परमेश्वर मेरा उद्धार है, मैं भरोसा रखूँगा और न थरथराऊँगा; क्योंकि प्रभु यहोवा मेरा बल और मेरे भजन का विषय है, और वह मेरा उद्धारकर्ता हो गया है।” (भज. 118:14, निर्ग. 15:2)
३तुम आनन्दपूर्वक उद्धार के सोतों से जल भरोगे।
४और उस दिन तुम कहोगे, “यहोवा की स्तुति करो, उससे प्रार्थना करो; सब जातियों में उसके बड़े कामों का प्रचार करो, और कहो कि उसका नाम महान है। (भज. 105:1,2)
५“ यहोवा का भजन गाओ, क्योंकि उसने प्रतापमय काम किए हैं , इसे सारी पृथ्वी पर प्रगट करो।
