यिर्मयाह ३४:१२
तब यहोवा की ओर से यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचायिर्मयाह ३४:१२ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Jeremiah 34:12
- Therefore the LORD’s word came to Jeremiah from the LORD, saying,
- ગુજરાતી — યર્મિયા ૩૪:૧૨
- તેથી યહોવાહ નું વચન યર્મિયાની પાસે આવ્યું અને કહ્યું;
संदर्भ में
१०तब सब हाकिमों और सारी प्रजा ने यह प्रण किया कि हम अपने-अपने दास दासियों को स्वतंत्र कर देंगे और फिर उनसे अपनी सेवा न कराएँगे; इसलिए उस प्रण के अनुसार उनको स्वतंत्र कर दिया।
११परन्तु इसके बाद वे फिर गए और जिन दास दासियों को उन्होंने स्वतंत्र करके जाने दिया था उनको फिर अपने वश में लाकर दास और दासी बना लिया।
१२तब यहोवा की ओर से यह वचन यिर्मयाह के पास पहुँचा
१३“इस्राएल का परमेश्वर यहोवा तुम से यह कहता है, जिस समय मैं तुम्हारे पितरों को दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल ले आया, उस समय मैंने आप उनसे यह कहकर वाचा बाँधी
१४‘तुम्हारा जो इब्री भाई तुम्हारे हाथ में बेचा जाए उसको तुम सातवें वर्ष में छोड़ देना; छः वर्ष तो वह तुम्हारी सेवा करे परन्तु इसके बाद तुम उसको स्वतंत्र करके अपने पास से जाने देना।’ परन्तु तुम्हारे पितरों ने मेरी न सुनी, न मेरी ओर कान लगाया।
