यिर्मयाह ६:१३
“क्योंकि उनमें छोटे से लेकर बड़े तक सब के सब लालची हैं ; और क्या भविष्यद्वक्ता क्या याजक सब के सब छल से काम करते हैं।यिर्मयाह ६:१३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Jeremiah 6:13
- “For from their least even to their greatest, everyone is given to covetousness. From the prophet even to the priest, everyone deals falsely.
- ગુજરાતી — યર્મિયા ૬:૧૩
- કેમ કે તેઓ બધા નાનાથી માંડીને છેક મોટા સુધી સર્વ લોભી છે. અને પ્રબોધકોથી યાજકો સુધી સર્વ જુઠાણું ચલાવે છે.
संदर्भ में
११इस कारण यहोवा का कोप मेरे मन में भर गया है; मैं उसे रोकते-रोकते थक गया हूँ। “बाजारों में बच्चों पर और जवानों की सभा में भी उसे उण्डेल दे; क्योंकि पति अपनी पत्नी के साथ और अधेड़ बूढ़े के साथ पकड़ा जाएगा।
१२उन लोगों के घर और खेत और स्त्रियाँ सब दूसरों की हो जाएँगीं; क्योंकि मैं इस देश के रहनेवालों पर हाथ बढ़ाऊँगा,” यहोवा की यही वाणी है।
१३“क्योंकि उनमें छोटे से लेकर बड़े तक सब के सब लालची हैं ; और क्या भविष्यद्वक्ता क्या याजक सब के सब छल से काम करते हैं।
१४वे, ‘शान्ति है, शान्ति’, ऐसा कह कहकर मेरी प्रजा के घाव को ऊपर ही ऊपर चंगा करते हैं, परन्तु शान्ति कुछ भी नहीं। (यहे. 13:10)
१५क्या वे कभी अपने घृणित कामों के कारण लज्जित हुए? नहीं, वे कुछ भी लज्जित नहीं हुए; वे लज्जित होना जानते ही नहीं; इस कारण जब और लोग नीचे गिरें, तब वे भी गिरेंगे, और जब मैं उनको दण्ड देने लगूँगा, तब वे ठोकर खाकर गिरेंगे,” यहोवा का यही वचन है।
