अय्यूब ५:२०
अकाल में वह तुझे मृत्यु से, और युद्ध में तलवार की धार से बचा लेगा।अय्यूब ५:२० · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Job 5:20
- In famine he will redeem you from death; in war, from the power of the sword.
- ગુજરાતી — અયૂબ ૫:૨૦
- તે તને દુકાળમાં મૃત્યુમાંથી; અને યુદ્ધમાં તલવારના ત્રાસમાંથી બચાવી લેશે.
संदर्भ में
१८क्योंकि वही घायल करता, और वही पट्टी भी बाँधता है; वही मारता है, और वही अपने हाथों से चंगा भी करता है।
१९वह तुझे छः विपत्तियों से छुड़ाएगा ; वरन् सात से भी तेरी कुछ हानि न होने पाएगी।
२०अकाल में वह तुझे मृत्यु से, और युद्ध में तलवार की धार से बचा लेगा।
२१तू वचनरुपी कोड़े से बचा रहेगा और जब विनाश आए, तब भी तुझे भय न होगा।
२२तू उजाड़ और अकाल के दिनों में हँसमुख रहेगा, और तुझे जंगली जन्तुओं से डर न लगेगा।
