यूहन्ना १२:११
क्योंकि उसके कारण बहुत से यहूदी चले गए, और यीशु पर विश्वास किया।यूहन्ना १२:११ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — John 12:11
- because on account of him many of the Jews went away and believed in Jesus.
- ગુજરાતી — યોહાન ૧૨:૧૧
- કેમ કે તેના કારણથી ઘણાં યહૂદીઓ ચાલ્યા ગયા અને ઈસુ પર વિશ્વાસ કર્યો.
संदर्भ में
९यहूदियों में से साधारण लोग जान गए, कि वह वहाँ है, और वे न केवल यीशु के कारण आए परन्तु इसलिए भी कि लाज़र को देखें, जिसे उसने मरे हुओं में से जिलाया था।
१०तब प्रधान याजकों ने लाज़र को भी मार डालने की सम्मति की।
११क्योंकि उसके कारण बहुत से यहूदी चले गए, और यीशु पर विश्वास किया।
१२दूसरे दिन बहुत से लोगों ने जो पर्व में आए थे, यह सुनकर, कि यीशु यरूशलेम में आ रहा है।
१३उन्होंने खजूर की डालियाँ लीं, और उससे भेंट करने को निकले, और पुकारने लगे, “होशाना! धन्य इस्राएल का राजा, जो प्रभु के नाम से आता है।” (भज. 118:25,26)
