लूका २४:३
और भीतर जाकर प्रभु यीशु का शव न पाया।लूका २४:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Luke 24:3
- They entered in, and didn’t find the Lord Jesus’ body.
- ગુજરાતી — લૂક ૨૪:૩
- તેઓએ કબરમાં પ્રવેશ કર્યો પણ પ્રભુ ઈસુનું શબ તેઓને જોવા મળ્યું નહિ.
संदर्भ में
१परन्तु सप्ताह के पहले दिन बड़े भोर को वे उन सुगन्धित वस्तुओं को जो उन्होंने तैयार की थी, लेकर कब्र पर आईं।
२और उन्होंने पत्थर को कब्र पर से लुढ़का हुआ पाया,
३और भीतर जाकर प्रभु यीशु का शव न पाया।
४जब वे इस बात से भौचक्की हो रही थीं तब, दो पुरुष झलकते वस्त्र पहने हुए उनके पास आ खड़े हुए।
५जब वे डर गईं, और धरती की ओर मुँह झुकाए रहीं; तो उन्होंने उनसे कहा, “तुम जीविते को मरे हुओं में क्यों ढूँढ़ती हो? (प्रका. 1:18, मर. 16:5,6)
