मलाकी २:१
“अब हे याजकों, यह आज्ञा तुम्हारे लिये है।मलाकी २:१ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Malachi 2:1
- “Now, you priests, this commandment is for you.
- ગુજરાતી — માલાખી ૨:૧
- અને હવે, હે યાજકો, આ આજ્ઞા તમારા માટે છે.
संदर्भ में
१“अब हे याजकों, यह आज्ञा तुम्हारे लिये है।
२यदि तुम इसे न सुनो, और मन लगाकर मेरे नाम का आदर न करो , तो सेनाओं का यहोवा यह कहता है कि मैं तुम को श्राप दूँगा, और जो वस्तुएँ मेरी आशीष से तुम्हें मिलीं हैं, उन पर मेरा श्राप पड़ेगा, वरन् तुम जो मन नहीं लगाते हो इस कारण मेरा श्राप उन पर पड़ चुका है।
३देखो, मैं तुम्हारे कारण तुम्हारे वंश को झिड़कूंगा, और तुम्हारे मुँह पर तुम्हारे पर्वों के यज्ञपशुओं का मल फैलाऊँगा, और उसके संग तुम भी उठाकर फेंक दिए जाओगे।
