मरकुस १५:३
और प्रधान याजक उस पर बहुत बातों का दोष लगा रहे थे।मरकुस १५:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Mark 15:3
- The chief priests accused him of many things.
- ગુજરાતી — માર્ક ૧૫:૩
- મુખ્ય યાજકોએ તેમના પર ઘણાં આક્ષેપો મૂક્યા.
संदर्भ में
१और भोर होते ही तुरन्त प्रधान याजकों, प्राचीनों, और शास्त्रियों ने वरन् सारी महासभा ने सलाह करके यीशु को बन्धवाया, और उसे ले जाकर पिलातुस के हाथ सौंप दिया।
२और पिलातुस ने उससे पूछा, “क्या तू यहूदियों का राजा है?” उसने उसको उत्तर दिया, “तू स्वयं ही कह रहा है।”
३और प्रधान याजक उस पर बहुत बातों का दोष लगा रहे थे।
४पिलातुस ने उससे फिर पूछा, “क्या तू कुछ उत्तर नहीं देता, देख ये तुझ पर कितनी बातों का दोष लगाते हैं?”
५यीशु ने फिर कुछ उत्तर नहीं दिया; यहाँ तक कि पिलातुस को बड़ा आश्चर्य हुआ।
