मीका ७:१५
जैसे कि मिस्र देश से तेरे निकल आने के दिनों में, वैसी ही अब मैं उसको अद्भुत काम दिखाऊँगा।मीका ७:१५ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Micah 7:15
- “As in the days of your coming out of the land of Egypt, I will show them marvelous things.”
- ગુજરાતી — મીખાહ ૭:૧૫
- મિસર દેશમાંથી તારા બહાર આવવાના દિવસોમાં થયું હતું તેમ, હું તેને અદ્દભુત કૃત્યો બતાવીશ.
संदर्भ में
१३तो भी यह देश अपने रहनेवालों के कामों के कारण उजाड़ ही रहेगा।
१४तू लाठी लिये हुए अपनी प्रजा की चरवाही कर , अर्थात् अपने निज भाग की भेड़-बकरियों की, जो कर्मेल के वन में अलग बैठती हैं; वे पूर्वकाल के समान बाशान और गिलाद में चरा करें।
१५जैसे कि मिस्र देश से तेरे निकल आने के दिनों में, वैसी ही अब मैं उसको अद्भुत काम दिखाऊँगा।
१६अन्यजातियाँ देखकर अपने सारे पराक्रम के विषय में लजाएँगी; वे अपने मुँह को हाथ से छिपाएँगी, और उनके कान बहरे हो जाएँगे।
१७वे सर्प के समान मिट्टी चाटेंगी , और भूमि पर रेंगनेवाले जन्तुओं की भाँति अपने बिलों में से काँपती हुई निकलेंगी; वे हमारे परमेश्वर यहोवा के पास थरथराती हुई आएँगी, और वे तुझ से डरेंगी।
