मीका ७:१४
तू लाठी लिये हुए अपनी प्रजा की चरवाही कर , अर्थात् अपने निज भाग की भेड़-बकरियों की, जो कर्मेल के वन में अलग बैठती हैं; वे पूर्वकाल के समान बाशान और गिलाद में चरा करें।मीका ७:१४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Micah 7:14
- Shepherd your people with your staff, the flock of your heritage, who dwell by themselves in a forest. Let them feed in the middle of fertile pasture land, in Bashan and Gilead, as in the days of old.
- ગુજરાતી — મીખાહ ૭:૧૪
- તારા વારસાનાં ટોળાં કે, જેઓ એકાંતમાં રહે છે, તેઓને તારી લાકડીથી, કાર્મેલના જંગલમાં ચરાવ. અગાઉના દિવસોની જેમ, બાશાનમાં તથા ગિલ્યાદમાં પણ ચરવા દે.
संदर्भ में
१२उस दिन अश्शूर से, और मिस्र के नगरों से और मिस्र और महानद के बीच के, और समुद्र-समुद्र और पहाड़-पहाड़ के बीच के देशों से लोग तेरे पास आएँगे।
१३तो भी यह देश अपने रहनेवालों के कामों के कारण उजाड़ ही रहेगा।
१४तू लाठी लिये हुए अपनी प्रजा की चरवाही कर , अर्थात् अपने निज भाग की भेड़-बकरियों की, जो कर्मेल के वन में अलग बैठती हैं; वे पूर्वकाल के समान बाशान और गिलाद में चरा करें।
१५जैसे कि मिस्र देश से तेरे निकल आने के दिनों में, वैसी ही अब मैं उसको अद्भुत काम दिखाऊँगा।
१६अन्यजातियाँ देखकर अपने सारे पराक्रम के विषय में लजाएँगी; वे अपने मुँह को हाथ से छिपाएँगी, और उनके कान बहरे हो जाएँगे।
