फिलिप्पियों १:२१
क्योंकि मेरे लिये जीवित रहना मसीह है , और मर जाना लाभ है।फिलिप्पियों १:२१ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Philippians 1:21
- For to me to live is Christ, and to die is gain.
- ગુજરાતી — ફિલિપ્પીઓને પત્ર ૧:૨૧
- કેમ કે મારે માટે જીવવું તે ખ્રિસ્ત અને મરવું તે લાભ છે.
संदर्भ में
१९क्योंकि मैं जानता हूँ कि तुम्हारी विनती के द्वारा, और यीशु मसीह की आत्मा के दान के द्वारा, इसका प्रतिफल, मेरा उद्धार होगा। (रोम. 8:28)
२०मैं तो यही हार्दिक लालसा और आशा रखता हूँ कि मैं किसी बात में लज्जित न होऊँ, पर जैसे मेरे प्रबल साहस के कारण मसीह की बड़ाई मेरी देह के द्वारा सदा होती रही है, वैसा ही अब भी हो चाहे मैं जीवित रहूँ या मर जाऊँ।
२१क्योंकि मेरे लिये जीवित रहना मसीह है , और मर जाना लाभ है।
२२पर यदि शरीर में जीवित रहना ही मेरे काम के लिये लाभदायक है तो मैं नहीं जानता कि किसको चुनूँ।
२३क्योंकि मैं दोनों के बीच असमंजस में हूँ; जी तो चाहता है कि देह-त्याग के मसीह के पास जा रहूँ, क्योंकि यह बहुत ही अच्छा है,
