भजन संहिता १३:३
हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मेरी ओर ध्यान दे और मुझे उत्तर दे, मेरी आँखों में ज्योति आने दे , नहीं तो मुझे मृत्यु की नींद आ जाएगी;भजन संहिता १३:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 13:3
- Behold, and answer me, LORD, my God. Give light to my eyes, lest I sleep in death;
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૩:૩
- હે યહોવાહ, મારા ઈશ્વર, ધ્યાન આપીને મને ઉત્તર આપો! મારી આંખો પર પ્રકાશ પાડો, રખેને હું મરણની ઊંઘમાં પડું.
संदर्भ में
१हे परमेश्वर, तू कब तक? क्या सदैव मुझे भूला रहेगा? तू कब तक अपना मुखड़ा मुझसे छिपाए रखेगा?
२मैं कब तक अपने मन ही मन में युक्तियाँ करता रहूँ, और दिन भर अपने हृदय में दुःखित रहा करूँ ?, कब तक मेरा शत्रु मुझ पर प्रबल रहेगा?
३हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मेरी ओर ध्यान दे और मुझे उत्तर दे, मेरी आँखों में ज्योति आने दे , नहीं तो मुझे मृत्यु की नींद आ जाएगी;
४ऐसा न हो कि मेरा शत्रु कहे, “मैं उस पर प्रबल हो गया;” और ऐसा न हो कि जब मैं डगमगाने लगूँ तो मेरे शत्रु मगन हों।
५परन्तु मैंने तो तेरी करुणा पर भरोसा रखा है; मेरा हृदय तेरे उद्धार से मगन होगा।
