भजन संहिता १४३:४
मेरी आत्मा भीतर से व्याकुल हो रही है मेरा मन विकल है।भजन संहिता १४३:४ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 143:4
- Therefore my spirit is overwhelmed within me. My heart within me is desolate.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૧૪૩:૪
- મારો આત્મા મૂંઝાઈ ગયો છે; મારું અંતઃકરણ સ્તબ્ધ થઈ ગયું છે.
संदर्भ में
२और अपने दास से मुकद्दमा न चला! क्योंकि कोई प्राणी तेरी दृष्टि में निर्दोष नहीं ठहर सकता। (रोम. 3:20, 1 कुरि. 4:4, गला. 2:16)
३शत्रु तो मेरे प्राण का गाहक हुआ है; उसने मुझे चूर करके मिट्टी में मिलाया है, और मुझे बहुत दिन के मरे हुओं के समान अंधेरे स्थान में डाल दिया है।
४मेरी आत्मा भीतर से व्याकुल हो रही है मेरा मन विकल है।
५मुझे प्राचीनकाल के दिन स्मरण आते हैं, मैं तेरे सब अद्भुत कामों पर ध्यान करता हूँ, और तेरे हाथों के कामों को सोचता हूँ।
६मैं तेरी ओर अपने हाथ फैलाए हुए हूँ; सूखी भूमि के समान मैं तेरा प्यासा हूँ। (सेला)
