भजन संहिता २५:३
वरन् जितने तेरी बाट जोहते हैं उनमें से कोई लज्जित न होगा; परन्तु जो अकारण विश्वासघाती हैं वे ही लज्जित होंगे।भजन संहिता २५:३ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 25:3
- Yes, no one who waits for you will be shamed. They will be shamed who deal treacherously without cause.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૨૫:૩
- જેઓ તમારામાં આશા રાખે છે તેઓમાંનો કોઈ શરમાશે નહિ, પણ જેઓ વગર કારણે કપટ કરે છે તેઓ બદનામ થશે!
संदर्भ में
१हे यहोवा, मैं अपने मन को तेरी ओर उठाता हूँ।
२हे मेरे परमेश्वर, मैंने तुझी पर भरोसा रखा है, मुझे लज्जित होने न दे; मेरे शत्रु मुझ पर जयजयकार करने न पाएँ।
३वरन् जितने तेरी बाट जोहते हैं उनमें से कोई लज्जित न होगा; परन्तु जो अकारण विश्वासघाती हैं वे ही लज्जित होंगे।
४हे यहोवा, अपने मार्ग मुझ को दिखा; अपना पथ मुझे बता दे।
५मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे, क्योंकि तू मेरा उद्धार करनेवाला परमेश्वर है; मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहता हूँ।
