भजन संहिता ३३:१
हे धर्मियों, यहोवा के कारण जयजयकार करो। क्योंकि धर्मी लोगों को स्तुति करना शोभा देता है।भजन संहिता ३३:१ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 33:1
- Rejoice in the LORD, you righteous! Praise is fitting for the upright.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૩૩:૧
- હે ન્યાયી લોકો, યહોવાહમાં આનંદ કરો; યથાર્થીઓ સ્તુતિ કરે તે યોગ્ય છે.
संदर्भ में
१हे धर्मियों, यहोवा के कारण जयजयकार करो। क्योंकि धर्मी लोगों को स्तुति करना शोभा देता है।
२वीणा बजा-बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो, दस तारवाली सारंगी बजा-बजाकर उसका भजन गाओ। (इफि. 5:19)
३उसके लिये नया गीत गाओ, जयजयकार के साथ भली भाँति बजाओ। (प्रका. 14:3)
