भजन संहिता ५१:७
जूफा से मुझे शुद्ध कर , तो मैं पवित्र हो जाऊँगा; मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूँगा।भजन संहिता ५१:७ · IRV
यह पद अन्य भाषाओं में
- English — Psalms 51:7
- Purify me with hyssop, and I will be clean. Wash me, and I will be whiter than snow.
- ગુજરાતી — ગીતશાસ્ત્ર ૫૧:૭
- ઝુફાથી મને ધોજો એટલે હું શુદ્ધ થઈશ ; મને નવડાવો એટલે હું હિમ કરતાં સફેદ થઈશ.
संदर्भ में
५देख, मैं अधर्म के साथ उत्पन्न हुआ, और पाप के साथ अपनी माता के गर्भ में पड़ा। (यूह. 3:6, रोम. 5:12, इफि. 2:3)
६देख, तू हृदय की सच्चाई से प्रसन्न होता है; और मेरे मन ही में ज्ञान सिखाएगा।
७जूफा से मुझे शुद्ध कर , तो मैं पवित्र हो जाऊँगा; मुझे धो, और मैं हिम से भी अधिक श्वेत बनूँगा।
८मुझे हर्ष और आनन्द की बातें सुना, जिससे जो हड्डियाँ तूने तोड़ डाली हैं, वे मगन हो जाएँ।
९अपना मुख मेरे पापों की ओर से फेर ले, और मेरे सारे अधर्म के कामों को मिटा डाल।
